Home » Top Schools » सीकर के टॉप 5 स्कूल कौन से है ?

सीकर के टॉप 5 स्कूल कौन से है ?

by Pranav Gulati
6.2K views
सीकर के टॉप 5 स्कूल

सीकर के टॉप 5 स्कूल जहाँ आप अपने बच्चे का दाखिला करवा सकते है : आज इस लेख द्वारा हम आपको सीकर के टॉप स्कूलों के बारे में विस्तार में बतायेंगे। अच्छे स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला दिलवाना हर एक माँ-बाप का सपना होता है। एक अच्छा स्कूल न केवल आपके बच्चे की नीव मजबूत बना कर उसके भविष्य को उज्वल बनाने में उसकी मदद करता है बल्कि उसको एक बेहतर इंसान भी बनाता है। वह अपने हर एक छात्र को हर छेत्र में बेहतर बनाने की कोशिश करते है।

आइये जानते है सीकर के 5 टॉप स्कूल जिनमे आप अपने बच्चो का दाखिला करा सकते है।

1. मैट्रिक्स हाई स्कूल , सीकर

(Matrix High School)

मैट्रिक्स हाई स्कूल सीकर में Primary से लेकर कक्षा 12वीं तक की शिक्षा स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराई जाती है तथा यह स्कूल सीबीएसई और RBSE से एफिलेटेड है। इस स्कूल में हर छात्र पर ध्यान दिया जाता है। मैट्रिक्स हाई स्कूल अंग्रेजी माध्यम में अपने छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। यह स्कूल सीकर में टॉप स्कूलों की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर आता है।

आइये जानते है मैट्रिक्स हाई स्कूल में आपको क्या सुविधाएँ देखने को मिलेंगी :

  • लाइब्रेरी
  • कंप्यूटर लैब्स
  • विशाल कक्षाएँ
  • विज्ञान प्रयोगशालाओं
  • हरा खेल का मैदान
  • सुंदर विद्यालय भवन
  • प्रत्येक विषय के लिए अनुभवी शिक्षक
  • हॉस्टल
  • कैंटीन

यहाँ हम स्कूल द्वारा निर्धारित फी स्ट्रक्चर नीचे उपलब्ध करा रहें हैं ताकि आप आसानी से एडमिशन के समय जमा की जाने वाले फी से परिचित हों

मैट्रिक्स हाई स्कूल शुल्क संरचना (2026)

नीचे विभिन्न कक्षाओं के लिए वार्षिक ट्यूशन फीस तथा किस्तों के अनुसार भुगतान का पूरा विवरण दिया गया है। यह शुल्क संरचना अभिभावकों को भुगतान में सुविधा और स्पष्टता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

ClassTuition Fee (Per Year)1st Installment2nd Installment3rd Installment
Playgroup – Prep₹52,000₹20,000₹16,000₹16,000
Class 1 – 2₹55,000₹20,000₹17,500₹17,500
Class 3 – 5₹60,000₹20,000₹20,000₹20,000
Class 6₹65,000₹25,000₹20,000₹20,000
Class 7₹67,000₹25,000₹21,000₹21,000
Class 8₹70,000₹25,000₹22,500₹22,500
Class 9₹74,000₹30,000₹22,000₹22,000
Class 10₹79,000₹30,000₹24,500₹24,500
Class 11 (Science)₹88,000₹30,000₹26,000₹26,000
Class 11 (Arts)₹82,000₹30,000₹26,000₹26,000
Class 12 (Science)₹95,000₹30,000₹32,500₹32,500
Class 12 (Arts)₹88,000₹30,000₹29,000₹29,000

पता: मैट्रिक्स हाई स्कूल

पिपराली रोड, पेट्रोल पंप के सामने, जाट कॉलोनी,

सीकर, राजस्थान 332001(भारत)

Phone No:  01572-242-911

वेबसाइट:  www.matrixhighschool.org

2. यूरो इंटरनेशनल स्कूल , सीकर

(Euro International School)

यूरो इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई से affiliated एक अच्छा स्कूल है. इसकी स्थापना 2004 में हुई थी तथा यह नर्सरी से कक्षा 12th तक छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। इनके कैंपस सुविधाओं में एक ऑडिटोरियम, विशाल खेल का मैदान और अच्छी तरह से सुसज्जित कक्षाएं शामिल हैं। ये स्कूल सीकर के टॉप स्कूलों में दूसरे स्थान पर आता है , यह स्कूल छोटी कक्षाओं के छात्रों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। यदि आप कॉमर्स से अपनी आगे की पढाई करने के लिए अच्छा स्कूल ढूंढ रहे है तो यूरो इंटरनेशनल स्कूल को चुन सकते है।

यहाँ हम स्कूल द्वारा निर्धारित फी स्ट्रक्चर नीचे उपलब्ध करा रहें हैं ताकि आप आसानी से एडमिशन के समय जमा की जाने वाले फी से परिचित हों

कक्षावार्षिक ट्यूशन फीसप्रथम किस्त (15 अप्रैल तक)द्वितीय किस्त (15 अगस्त तक)
प्ले ग्रुप – यू.के.जी.₹48,000₹27,000₹21,000
कक्षा 1 – 2₹55,000₹30,000₹25,000
कक्षा 3 – 5₹60,000₹32,000₹28,000
कक्षा 6 – 8₹66,000₹35,000₹31,000
कक्षा 9₹72,000₹38,000₹34,000
कक्षा 10₹75,000₹40,000₹35,000
कक्षा 11 (विज्ञान / कला / वाणिज्य)₹88,000₹46,000₹42,000
कक्षा 12 (विज्ञान / कला / वाणिज्य)₹92,000₹48,000₹44,000

पता: यूरो इंटरनेशनल स्कूल

चांदपुरा चौराहा के पास, टोडीनगर, बजाज ग्राम सांवली,

सीकर, राजस्थान 332021(भारत)

Phone No:  09314604093

वेबसाइट: eurointernationalschool.in

3. सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीकर

(St. Mary’s Senior Secondary School)

1990 में स्थापित, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीकर के टॉप स्कूलों में से एक है । यह आईसीएसई से affiliated है और इसमें लगभग 2500 छात्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में नामांकित हैं. स्कूल में 40 शिक्षक हैं. साथ ही वर्चुअल कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल और अच्छी पुस्तकालय की सुविधाओं के साथ यह स्कूल छात्रों के मानसिक विकास पर ख़ास ध्यान रखता है.

आइये जानते है मैट्रिक्स हाई स्कूल में आपको क्या सुविधाएँ देखने को मिलेंगी :

  • लाइब्रेरी
  • कंप्यूटर लैब्स
  • विशाल कक्षाएँ
  • विज्ञान प्रयोगशालाओं
  • हरा खेल का मैदान
  • सुंदर विद्यालय भवन
  • प्रत्येक विषय के लिए अनुभवी शिक्षक
  • हॉस्टल
  • कैंटीन

पता: सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

जयपुर रोड, सर्किट हाउस के पास,

सीकर, राजस्थान 332001 (भारत)

Phone No:  01572-245-030

वेबसाइट: www.stmaryschoolsikar.org

4. प्रिंस स्कूल, सीकर

(Prince School Sikar)

प्रिंस स्कूल RBSE , CBSE , ICSE से affiliated है। इस स्कूल में छात्रों के लिए आधुनिक तथा विशाल कक्षाएं, एक बहुउद्देशीय हॉल, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं तथा एक खेल का मैदान है। यदि आप एक ऐसे स्कूल की तलाश कर रहे हैं जिसके पास बेहतरीन सुविधाएं है, तो आप प्रिंस स्कूल सीकर को चुन सकते हैं।

यहाँ हम स्कूल द्वारा निर्धारित फी स्ट्रक्चर नीचे उपलब्ध करा रहें हैं ताकि आप आसानी से एडमिशन के समय जमा की जाने वाले फी से परिचित हों

कक्षाप्रथम किस्त (प्रवेश के समय)द्वितीय किस्त (अक्टूबर का प्रथम सप्ताह)कुल ट्यूशन शुल्क
कक्षा 6₹14,000₹13,500₹27,500
कक्षा 7₹14,000₹13,500₹27,500
कक्षा 8₹15,500₹14,500₹30,000
कक्षा 9₹17,500₹17,500₹35,000
कक्षा 10₹17,500₹17,500₹35,000
कक्षा 11–12 (विज्ञान)₹30,500₹29,500₹60,000
कक्षा 11–12 (कृषि)₹30,500₹29,500₹60,000
कक्षा 11–12 (वाणिज्य)₹22,000₹22,000₹44,000
कक्षा 11–12 (कला)₹22,000₹22,000₹44,000

पता: प्रिंस स्कूल सीकर

नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड के पास,

सीकर, राजस्थान 332001 (भारत)

Phone No: 09610642222

वेबसाइट: https://princeschoolsikar.com/

5. डैफ़ोडिल्स वर्ल्ड स्कूल, सीकर

(Daffodils World School)

डैफोडिल्स सीबीएसई स्कूल भी सीकर के शीर्ष सीबीएसई स्कूलों में से एक है। उनके पास सुंदर परिसर, खेल के मैदान हैं, और वे अपने परिणामों में अच्छी स्थिरता के साथ सफलता की कहानियां भी प्राप्त कर रहे हैं। अगर आप एक ऐसे स्कूल की तलाश कर रहे हैं जो छोटे बच्चों के लिए अच्छा हो तो सीकर में डैफोडिल्स वर्ल्ड स्कूल चुनें। ये स्कूल छोटे बच्चो का विशेष रूप से ध्यान रखते है।

यहाँ हम स्कूल द्वारा निर्धारित फी स्ट्रक्चर नीचे उपलब्ध करा रहें हैं ताकि आप आसानी से एडमिशन के समय जमा की जाने वाले फी से परिचित हों

कक्षाप्रवेश के समय1–15 अगस्त तककुल शुल्क
नर्सरी – प्रेप₹24,000₹24,000₹48,000
कक्षा 1 – 2₹28,000₹27,000₹55,000
कक्षा 3 – 5₹30,000₹30,000₹60,000
कक्षा 6 – 8₹33,000₹33,000₹66,000
कक्षा 9₹36,000₹36,000₹72,000
कक्षा 10₹38,000₹37,000₹75,000
कक्षा 11 (विज्ञान / कला / वाणिज्य)₹41,000₹41,000₹82,000

पता: डैफ़ोडिल्स वर्ल्ड स्कूल

जीवन नगर, बजाज ग्राम, सांवली,

सीकर, राजस्थान 332021 (भारत)

Phone No: 07452874528

वेबसाइट: http://daffodilsworldschool.com/

निष्कर्ष: तो ये हैं सीकर के पांच टॉप स्कूल जिनके बारे में यहाँ हमने आपको पूरी जानकारी प्राप्त करवाई है. इन स्कूलों के विषय में और अधिक जानकारी के लिए हम आपको सलाह देंगे की आप एक बार अच्छी तरह स्कूल के परिसर में जा कर जानकारी प्राप्त करें.

FAQs

सीकर में बच्चों के लिए सबसे अच्छा स्कूल कौन-सा है?

सीकर में मैट्रिक्स हाई स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रिंस स्कूल और डैफ़ोडिल्स वर्ल्ड स्कूल को शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और परिणामों के आधार पर टॉप स्कूलों में माना जाता है।

सीकर के टॉप स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

अधिकांश स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म, दस्तावेज़ सत्यापन और कुछ कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा या इंटरव्यू लिया जाता है। एडमिशन प्रक्रिया स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

क्या सीकर के स्कूलों में सीबीएसई और आरबीएसई दोनों माध्यम उपलब्ध हैं?

हाँ, सीकर के कई प्रमुख स्कूल जैसे मैट्रिक्स हाई स्कूल और प्रिंस स्कूल CBSE और RBSE दोनों बोर्ड से एफिलिएटेड हैं, जबकि सेंट मैरी स्कूल ICSE बोर्ड से जुड़ा हुआ है।

सीकर के टॉप स्कूलों की वार्षिक फीस कितनी होती है?

सीकर के टॉप स्कूलों की वार्षिक फीस सामान्यतः ₹50,000 से ₹1,00,000 या उससे अधिक तक हो सकती है। फीस कक्षा, बोर्ड और सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग होती है।

छोटे बच्चों के लिए सीकर में कौन-सा स्कूल बेहतर विकल्प है?

छोटे बच्चों के लिए यूरो इंटरनेशनल स्कूल और डैफ़ोडिल्स वर्ल्ड स्कूल अच्छे विकल्प माने जाते हैं, क्योंकि ये स्कूल प्रारंभिक कक्षाओं पर विशेष ध्यान देते हैं और बच्चों के अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करते हैं।

Also Read:

You may also like

Leave a Comment